{"_id":"6a28435cb9b3fd3d8207d3f7","slug":"ed-takes-action-in-punjab-delhi-ncr-in-rs-100-crore-gst-fraud-case-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-110682-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: ईडी ने 100 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: ईडी ने 100 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में कार्रवाई की
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में छह ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई 100 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। मामला हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़ा है।
जांच एजेंसी ने जालंधर, लुधियाना, बरेली और दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में कई परिसरों की तलाशी ली। जालंधर में नगर निगम के बड़े ठेकेदार अमित बजाज और उनके परिवार के ठिकानों पर दबिश दी गई। अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग लेन-देन और डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की। बजाज बंधुओं को राजनीतिक और कारोबारी हलकों में प्रभावशाली माना जाता है।
उनके संबंध विभिन्न राजनीतिक दलों और सरकारों से रहे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उनके आवास पर जाना भी शामिल है। कांग्रेस शासनकाल में भी उनके कई वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध थे, जिससे उन्होंने अपना कारोबारी नेटवर्क मजबूत बनाए रखा। करीब एक माह पहले पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार की यह कार्रवाई उसी जांच की अगली कड़ी मानी जा रही है।
विज्ञापन
जांच का दायरा
ईडी फर्जी कंपनियों, जीएसटी इनपुट क्रेडिट और विभिन्न वित्तीय लेन-देन के माध्यम से धन के प्रवाह की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर धन किन व्यक्तियों और संस्थाओं तक पहुंचा। हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच हो रही है। कथित राउंड-ट्रिपिंग के जरिये धन शोधन के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वित्तीय अनियमितताओं में लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
ईडी की इस कार्रवाई पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम मान ने केंद्रीय एजेंसियों पर पंजाब के व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान करने के आरोप लगाए। केजरीवाल ने व्यापारी वर्ग को कहा कि डरने की जरूरत नहीं है और कहा कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। ईडी ने दबिश देकर फिलहाल कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।