{"_id":"6a60521a7adc5daa2b053dd9","slug":"encounter-in-jalandhar-miscreant-injured-in-retaliatory-action-absconding-in-a-double-murder-case-arrested-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मुठभेड़: बदमाश ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; डबल मर्डर केस में फरार गुल्लू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मुठभेड़: बदमाश ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; डबल मर्डर केस में फरार गुल्लू गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2026 10:46 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:46 AM IST
सार
करीब एक माह पहले 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि 23 वर्षीय सौरभ ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पकड़ा गया बदमाश उसी मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
जालंधर में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर वेस्ट हलके के तिलक नगर में एक माह पहले हुए डबल मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी गुल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, नाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार गुल्लू को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने नाका तोड़ते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
यह मामला उस सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है, जिसमें करीब एक माह पहले 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि 23 वर्षीय सौरभ ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
परिजनों का आरोप था कि गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे और अस्पताल जा रहे दोनों युवकों को रोककर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी गुल्लू के गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से संबंध सामने आए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।