फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Excise Department drive in Jalandhar Raids conducted on three establishment

जालंधर में एक्साइज विभाग का अभियान: तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, अधूरे रजिस्टर और बाहरी राज्यों की शराब मिली

Tue, 22 Sep 2026 12:46 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 22 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

सबसे बड़ी कार्रवाई जेपी हॉस्पिटैलिटी में हुई। एक्साइज टीम ने परिसर में स्टॉक रजिस्टर की जांच की तो वह अधूरा पाया गया। इसके बाद परिसर की तलाशी के दौरान अमान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें बरामद हुईं।

विज्ञापन
Excise Department drive in Jalandhar Raids conducted on three establishment
आबकारी विभाग की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में अवैध शराब की बिक्री और आबकारी नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए एक्साइज विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


वेस्ट जोन की असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों पर एक्साइज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सुमंत माही, इंद्रबीर सिंह और एक्साइज पुलिस स्टाफ की विशेष टीम ने शहर के तीन प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों—जेपी हॉस्पिटैलिटी, ब्लेस्ड एंड ड्रेस्ड और पैरा फूड—पर अचानक निरीक्षण और छापेमारी की।

सबसे बड़ी कार्रवाई जेपी हॉस्पिटैलिटी में हुई। एक्साइज टीम ने परिसर में स्टॉक रजिस्टर की जांच की तो वह अधूरा पाया गया। इसके बाद परिसर की तलाशी के दौरान अमान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा पंजाब के बाहर के राज्यों की इस्तेमाल की हुई/पुरानी शराब की खाली बोतलें भी मिलीं।
विज्ञापन


टीम ने संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के बयान दर्ज किए और आबकारी नियमों के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने ब्लेस्ड एंड ड्रेस्ड का निरीक्षण किया। यहां मौके पर मौजूद फिजिकल स्टॉक का आधिकारिक स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया, जिसमें स्टॉक पूरी तरह सही पाया गया। जांच के दौरान पंजाब के बाहर किसी अन्य राज्य की शराब भी नहीं मिली तथा स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज दुरुस्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम पैरा फूड भी पहुंची। यहां मैनेजर से ड्राफ्ट बीयर का रजिस्टर सत्यापन के लिए मांगा गया, लेकिन मैनेजर इसे प्रस्तुत नहीं कर सका। हालांकि, उपलब्ध स्टॉक रजिस्टर के आधार पर इंडियन मेड फॉरेन लिकर के स्टॉक की जांच की गई, जो मौके पर मौजूद भौतिक स्टॉक के अनुसार सही पाया गया। 


एक्साइज विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री, बाहरी राज्यों की शराब और आबकारी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की टीम द्वारा शहर में शराब के स्टॉक, रजिस्टर और संबंधित दस्तावेजों की लगातार जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed