{"_id":"6ab24dce9b2b743d7607afe7","slug":"video-protest-by-retired-employees-at-jalandhar-municipal-corporation-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर नगर निगम में रिटायर्ड कर्मियों का प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर नगर निगम में रिटायर्ड कर्मियों का प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
नगर निगम कार्यालय में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी बकाया राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए पे-स्केल के तहत पंजाब के अन्य नगर निगमों के कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जालंधर नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों को उनकी राशि नहीं दी जा रही। रिटायर्ड कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले करीब 6 महीने से बकाया राशि के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। उनका कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदारों के बिलों का भुगतान किया जा रहा है, जबकि रिटायर्ड कर्मचारियों की बकाया राशि को लेकर लगातार टाल-मटोल की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष कई बार मामला उठा चुके हैं। अब उन्होंने निगम प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर पक्का धरना शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
रिटायर्ड कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन बकाया राशि मिलने तक जारी रह सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।