{"_id":"6a36842372c013fc0e0c9661","slug":"four-associates-of-foreign-handler-donny-bal-arrested-in-jalandhar-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर डोनी बल के 4 गुर्गे गिरफ्तार, धमकियां देकर मांगते थे रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर डोनी बल के 4 गुर्गे गिरफ्तार, धमकियां देकर मांगते थे रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार
ये विदेशी हैंडलर पंजाब में व्यापारियों और अन्य लोगों को फिरौती की धमकियां दिलवाते थे तथा डर का माहौल बनाने के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने "गैंगस्टरों पर वार" अभियान के तहत संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और एकम यूके के नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने नाके के दौरान एक मारुति ब्रेजा कार को रोककर उसमें सवार चार युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से तीन अत्याधुनिक हथियार, जिंदा कारतूस और एक दातर बरामद किया गया है।
जालंधर के रहने वाले हैं चारों आरोपी
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और जांच शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सीआईए स्टाफ प्रभारी सुरिंदर कुमार की अगुवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिश छाबड़ा उर्फ लव, नवल भारद्वाज उर्फ बिल्ला, मुकुल गोरी और प्रिंस के रूप में हुई है। सभी आरोपी जालंधर क्षेत्र के रहने वाले हैं और संगठित आपराधिक गिरोह के लिए काम कर रहे थे।
गैंगस्टर डोनी बल के संपर्क में थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, नितिश छाबड़ा के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस, नवल भारद्वाज से .30 बोर पिस्टल, मुकुल गोरी से ग्लॉक पिस्टल तथा प्रिंस के पास से एक दातर बरामद हुआ। इसके अलावा वारदातों में इस्तेमाल की जा रही मारुति ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नितिश छाबड़ा विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल और एकम यूके के सीधे संपर्क में था।

ये विदेशी हैंडलर पंजाब में व्यापारियों और अन्य लोगों को फिरौती की धमकियां दिलवाते थे तथा डर का माहौल बनाने के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। नितिश स्थानीय स्तर पर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था और अपने साथियों तक निर्देश पहुंचाता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी नवल भारद्वाज उर्फ बिल्ला का नाम 12 जून 2026 को जालंधर के किशनपुरा चौक स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग में भी सामने आया है।
इस मामले में उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 29 मई 2026 को शहीद भगत सिंह नगर जिले के गांव हियो में हुई फायरिंग की घटना में भी बिल्ला की संलिप्तता सामने आई है। उस समय नितिश छाबड़ा भी उसके साथ मौजूद था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से कई संभावित संगीन वारदातों को टाल दिया गया है। आरोपियों के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की पहचान के लिए गहन जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विदेश में बैठे हैंडलरों से इन्हें हथियार, फंडिंग और निर्देश किस माध्यम से मिल रहे थे।