{"_id":"6a845f217b7e81cc0f0ba8f5","slug":"in-taragarh-people-blocked-the-road-and-abused-the-police-and-several-people-were-booked-pathankot-news-c-61-1-kot1001-104234-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जम्मू के ध्यानार्थ - \nतारागढ़ में सड़क जाम कर पुलिस से गाली-गलौज, कई पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जम्मू के ध्यानार्थ - तारागढ़ में सड़क जाम कर पुलिस से गाली-गलौज, कई पर मामला दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 07:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। तारागढ़ के नजदीक दाना मंडी में सड़क जाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। इन पर पुलिस दल से गाली-गलौज और धमकियां देने का आरोप है।
एएसआई सतपाल के बयान के अनुसार, पुलिस दल गश्त पर था। मुखबिर से सूचना मिली कि तारागढ़-नरोट जैमल सिंह रोड पर धरना दिया जा रहा है। मौके पर करीब 19-20 लोग सड़क पर बैठे थे। एक सफेद कार भी सड़क पर खड़ी थी, जिससे 100 से 120 गाड़ियों का जाम लगा। पुलिस ने धरना दे रहे लोगों और कार चालक से जाम हटाने की अपील की। आरोप है कि कार चालक ने पुलिस दल को आगे नहीं जाने दिया गाली-गलौज भी की। उसने जान से मारने की धमकियां भी दीं। यह सड़क दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक डेढ़ घंटे बंद रही।
आरोपी की पहचान और कार्रवाई
जांच में कार खड़ी कर धरना देने वाले की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र कुलवंत सिंह के रूप में हुई। वह गांव बारठ साहिब, थाना सदर पठानकोट का निवासी है। पुलिस ने सुखवंत सिंह सहित अज्ञात व्यक्तियों पर बीएनएस की धाराओं 132, 221, 351(3), 285 और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य धरनार्थियों की पहचान कर रही है।