Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
A horrific accident on GT Road in Jalandhar: A canter lost control and hit a divider after a vehicle cut it off; the driver was seriously injured.
{"_id":"6a84669a55bc928add0bc78b","slug":"video-a-horrific-accident-on-gt-road-in-jalandhar-a-canter-lost-control-and-hit-a-divider-after-a-vehicle-cut-it-off-the-driver-was-seriously-injured-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में जीटी रोड पर भीषण हादसा: वाहन के कट मारने पर कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया; चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में जीटी रोड पर भीषण हादसा: वाहन के कट मारने पर कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया; चालक गंभीर घायल
जालंधर देहात के फिल्लौर क्षेत्र में जीटी रोड पर तड़के करीब पौने 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। वैष्णो ढाबा के पास एक कैंटर को पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा कथित तौर पर कट मारने के बाद टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल चालक की पहचान जतिंदर कुमार पुत्र रोशन, निवासी चब्बेवाल, होशियारपुर के रूप में हुई है। हादसा इतना जोरदार था कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने तुरंत 112 पर सूचना दी और घायल चालक को अन्य वाहन चालकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। एस एम एफअधिकारी के अनुसार, कैंटर में चूरा भरा हुआ था। अस्पताल में जांच के दौरान चालक की टांग पर गंभीर चोटें सामने आईं और उसे टांके लगाए गए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क के किनारे करवाया, जिससे यातायात सुचारू हो सके। एस एस एफ ने मामले की जानकारी थाना फिल्लौर पुलिस को दे दी है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।