{"_id":"6a193efef58f889c7f082bb8","slug":"jalandhar-police-illegal-arms-smuggling-module-busted-three-apprehended-with-five-pistols-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस को कामयाबी: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच पिस्ताैल के साथ तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस को कामयाबी: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच पिस्ताैल के साथ तीन आरोपी काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 29 May 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार
यह गिरोह पंजाब के भीतर अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था। बस स्टैंड जालंधर के पास हुई पहली गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरदासपुर जिले के गांव भैणी पसवाल के पास छिपाकर रखे गए 4 और पिस्टल, 8 मैगजीन तथा 18 कारतूस बरामद किए।
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 पिस्टल (.32 बोर), 9 मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब के भीतर अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था। बस स्टैंड जालंधर के पास हुई पहली गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरदासपुर जिले के गांव भैणी पसवाल के पास छिपाकर रखे गए 4 और पिस्टल, 8 मैगजीन तथा 18 कारतूस बरामद किए। पंजाब पुलिस ने साफ कहा है कि राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।