सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Jalandhar Youth shot over an old dispute attackers were dressed as Nihangs

जालंधर में फायरिंग: पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, निहंग के वेश में आए थे हमलावर

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 17 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

राहुल सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी हमलावर ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस फायरिंग का संबंध मकसूदां सब्जी मंडी में हुए एक कत्ल से बताया जा रहा है।

Firing in Jalandhar Youth shot over an old dispute attackers were dressed as Nihangs
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।


जानकारी के अनुसार निहंग बाणे में आए एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। इस दौरान राहुल नामक युवक को गोलियां लगीं, जिसे गंभीर हालत में सत्यम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी हमलावर ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक इस फायरिंग का संबंध मकसूदां सब्जी मंडी में हुए एक कत्ल से बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed