सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Punjabi Jagriti March today

Jalandhar: ‘पंजाबी जागृति मार्च’ शुरू, भव्य उत्सव में शामिल होंगे स्पीकर और कई बड़े गायक

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाबी जागृति मंच के प्रतिनिधि दीपक बाली ने कहा कि यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी भाषा और अस्मिता की आवाज है। उन्होंने जालंधरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Jalandhar Punjabi Jagriti March today
जालंधर में ‘पंजाबी जागृति मार्च’ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में आज ‘पंजाबी जागृति मार्च’ निकाला जा रहा है। मार्च के दौरान पंजाबी भाषा, संस्कृति और पहचान को समर्पित कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। मार्च में शहर भर के स्कूली बच्चों ने भाग लिया है।
Trending Videos


मार्च खालसा स्कूल से शुरू होकर डॉक्टर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक और नामदेव चौक होते हुए देश भगत यादगार हॉल पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम रखा गया है जिसमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक और अन्य शख्सियतें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजन में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख, गुरलेज अख्तर और अली ब्रदर्स अपनी शानदार गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम पंजाबी सभ्याचार से जुड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास है। पंजाबी जागृति मंच के प्रतिनिधि दीपक बाली ने कहा कि यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी भाषा और अस्मिता की आवाज है। उन्होंने जालंधरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed