{"_id":"6a7f45d576e907f5e30acf07","slug":"lovepreet-murder-case-solved-two-main-accused-arrested-with-two-pistols-and-cartridges-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103322-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लवप्रीत हत्याकांड सुलझा, दो मुख्य आरोपी दो पिस्तौल और कारतूस समेत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लवप्रीत हत्याकांड सुलझा, दो मुख्य आरोपी दो पिस्तौल और कारतूस समेत काबू
Fri, 14 Aug 2026 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। पुलिस ने गांव बिशनपुर जट्टां में 11 अगस्त को हुए लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा हत्याकांड को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ तना और मनदीप सिंह उर्फ सागा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि लवप्रीत की हत्या पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर की गई थी। इस हमले में उसका भाई हरशदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने 12 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर 13 अगस्त को दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, तीन कारतूस और तीन मिस फायर कारतूस बरामद हुए हैं। गुरप्रीत सिंह उर्फ तना के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
फोटो-थाना सिटी में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल। साथ हैं डीएसपी मेजर डा. शीतल सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई लखबीर सिंह व टीम।
विज्ञापन
फोटो-कत्ल में इस्तेमाल किए गए पिस्टल।