फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP workers took out a tricolor march in Moga

Jalandhar News: मोगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा मार्च

Fri, 14 Aug 2026 05:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 14 Aug 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a tricolor march in Moga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोगा में तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है। यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।
जिला प्रधान हरजोत कमल की अगुवाई में यह मार्च भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। मोगा भाजपा के जिला प्रधान हरजोत कमल और पूर्व जिला प्रधान सीमांत गर्ग ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान के निर्देश पर देशभर में तिरंगा मार्च और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए है। इसका उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed