{"_id":"686628fc2fc1324f6b0dfcb5","slug":"married-woman-dies-in-jalandhar-family-alleges-murder-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में विवाहिता की मौत: सिविल अस्पताल में शव रख भागे ससुराली, मायका पक्ष का आरोप-हमारी बेटी को मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में विवाहिता की मौत: सिविल अस्पताल में शव रख भागे ससुराली, मायका पक्ष का आरोप-हमारी बेटी को मारा गया
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:26 PM IST
सार
मृतका की चाची सुमन ने कहा कि उनकी भतीजी गाैरी की शादी को 6 से 7 साल हो गए थे। उसकी बेटी और बेटा है। परिवार ने आरोप लगाए हैं कि महिला को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
जालंधर में विवाहिता की माैत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। आरोप है कि ससुराली सिविल अस्पताल में महिला का शव रखकर फरार हो गए। मायके वालों की तरफ से मोर्चुरी में रखे शव को लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया गया। परिजनों ने महिला के कत्ल के आरोप लगाए है।
मृतका की चाची सुमन ने कहा कि उनकी भतीजी गाैरी की शादी को 6 से 7 साल हो गए थे। उसकी बेटी और बेटा है। परिवार ने आरोप लगाए हैं कि महिला को ससुराल वाले काफी परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष फ्रैंड्स कालोनी में रहता है। परिवार ने महिला को गला घोंटकर मारने के आरोप लगाए है।
परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पिछले 6 माह से बेटी को रोटी नहीं देते थे। ससुराल पक्ष उन्हें मिलने नहीं देता था और ना ही फोन पर बात करवाता था। परिवार का कहना है कि देर रात ससुराल परिवार ने उसका कत्ल कर दिया। जिसके बाद अल सुबह उसका शव रखकर ससुराल वाले भाग गए।
मौके पर पहुंचे थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें महिला की मौत की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव देखा। उन्होंने बताया कि लड़की के गले पर लटकाने का निशान है। परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos