सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ‘Mawan Dhiyan Satkar Yojana’ Launched in Jalandhar Bhagwant Mann Inaugurates Scheme in Jalandhar

‘मावां धीयां सत्कार योजना’ शुरू: जालंधर में सीएम मान ने किया शुभारंभ, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 14 Apr 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

मावां धीयां सत्कार योजना के तहत पंजाब में जुलाई से जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 प्रतिमाह और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 9300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

‘Mawan Dhiyan Satkar Yojana’ Launched in Jalandhar Bhagwant Mann Inaugurates Scheme in Jalandhar
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत हो गई है। 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने जालंधर में योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिस दिन से स्कीम लागू मानी जाएगी, उसी दिन से महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिलेगा। पहले चरण में 9 विधानसभा हलकों आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दिड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। 15 मई से राज्य के बाकी 108 हलकों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन में देरी या दस्तावेजों की कमी से महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के आधार से फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे, उनके खाते फोटो के आधार पर खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मान ने कहा कि अगर आपके बिना घर नहीं चल सकता, तो देश भी नहीं चल सकता। कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया भी माैजूद थे। उन्होंने इसे महिलाओं की आर्थिक आजादी की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना बाबा साहिब के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार का दावा है कि योजना से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed