{"_id":"69de0be012eefbebb00a619d","slug":"video-mawan-dhiyan-satkar-yojana-launched-in-punjab-registration-begins-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ का शुभारंभ, रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ का शुभारंभ, रजिस्ट्रेशन शुरू
पंजाब में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत हो गई है। 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने जालंधर में योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिस दिन से स्कीम लागू मानी जाएगी, उसी दिन से महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिलेगा। पहले चरण में 9 विधानसभा हलकों आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दिड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। 15 मई से राज्य के बाकी 108 हलकों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के तहत जुलाई से जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 प्रतिमाह और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 9300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि रजिस्ट्रेशन में देरी या दस्तावेजों की कमी से महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के आधार से फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे, उनके खाते फोटो के आधार पर खोले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।