सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Today Bhasma Aarti - Baba Mahakal adorned Tripund, Chandra Trishul on forehead and applied Bhasma.

Ujjain: भस्म आरती के दौरान माथे पर त्रिपुंड व चंद्र त्रिशूल के साथ सजे श्री महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:36 AM IST
Today Bhasma Aarti - Baba Mahakal adorned Tripund, Chandra Trishul on forehead and applied Bhasma.

वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर मंगलवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त देर रात से ही कतार में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। तड़के सुबह चार बजे बाबा महाकाल का जागरण हुआ, जिसके बाद उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, वैसाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी पर प्रातः 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने भगवान का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भव्य भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। उनके मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल अंकित कर भस्म अर्पित की गई। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर हजारों भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष किए। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Labour Protest: अब एमपी में फूटा श्रमिकों का गुस्सा, महू-नीमच हाईवे कर दिया जाम; वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े

 मंदिर के आंतरिक एवं बाहरी परिसर का निरीक्षण
श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर के आंतरिक एवं बाहरी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन पथ पर गर्मी से बचाव हेतु ठंडी पेयजल व्यवस्था, मेटिंग, छाया, स्वच्छता की व्यवस्थाओं एवं प्रचलित निर्माण कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नई सड़क स्थित होटल में लगी आग, VIDEO

14 Apr 2026

मान्यता आठवीं तक की और चला रहे 12वीं तक की कक्षाएं, चार स्कूलों को बीएसए ने दिया नोटिस; VIDEO

14 Apr 2026

फसल में आग से बचाव को लेकर फायर विभाग की चेतावनी, VIDEO

14 Apr 2026

पास न देने पर बाइक सवार ने चाकू से काट दिया ट्रैक्टर चालक का कान, VIDEO

14 Apr 2026

महेवा गौरी माइनर से अतिक्रमण हटाया, सिंचाई विभाग की सख्त कार्रवाई; VIDEO

14 Apr 2026
विज्ञापन

शराब की दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, VIDEO

14 Apr 2026

फार्मर रजिस्ट्री जरूरी...नहीं कराया पंजीकरण तो योजनाओं से वंचित रहेंगे किसान; VIDEO

14 Apr 2026
विज्ञापन

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, कानून बदलने की मांग; VIDEO

14 Apr 2026

हाईवे किनारे खड़ी तीर्थ यात्रियों की बस में भिड़ा ट्रेलर, खलासी समेत सात घायल; VIDEO

14 Apr 2026

ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा को अतरौलिया विस में मिलेगी करारी हार

14 Apr 2026

Meerut: कॉलेज में मातृ शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजन

14 Apr 2026

Meerut: सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में क्षेत्रवासियों का सेंट्रल मार्केट में धरना जारी

13 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी, मुखिया गुर्जर का विरोध

13 Apr 2026

Meerut: मेरठ कॉलेज में होगा नेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन

13 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में रोई महिलाएं, हाथ जोड़कर लगाई मदद की गुहार

13 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने पर पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान

13 Apr 2026

Meerut: संयुक्त व्यापार संघ की सभा का आयोजन

13 Apr 2026

Meerut: रोटरी क्लब ने लगाया कैंप, लोगों ने कराई निशुल्क जांच

13 Apr 2026

Meerut: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान के तहत राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने रखे अपने विचार

13 Apr 2026

कानपुर: खालसा साजना दिवस पर दो दिवसीय कीर्तन समागम, दो सजेंगे दीवान

13 Apr 2026

Noida Protest: काम छोड़कर सड़कों पर क्यों आए कर्मचारी? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

13 Apr 2026

केदारनाथ में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम-एसपी

13 Apr 2026

गिरीश चन्द्र यादव बोले- शिक्षित समाज ही प्राप्त करता है सफलता, VIDEO

13 Apr 2026

छात्र-छात्राओं को मिले पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण, VIDEO

13 Apr 2026

सज्जाद इब्राहिम मिस्टर गाजीपुर तो अमितेश यादव बने मसल्स मैन, VIDEO

13 Apr 2026

Bihar News: बिहार के अगले सीएम को लेकर पीके का तंज, 'सीएम कोई भी हो, फोकस गुजरात होगा'

13 Apr 2026

तस्करों के चंगुल से चार माह बाद मुक्त कराई गई पीड़िता, VIDEO

13 Apr 2026

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाला में 164 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, कड़ी सुरक्षा के बीच कार्रवाई

13 Apr 2026

हाथरस में टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

13 Apr 2026

VIDEO: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते कुल आठ पदक

13 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed