Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi The suspension of all bus routes to Nain village is also a contributing factor to Siya's murder Bhupendra Singh
{"_id":"69ddbc898757a8fdc30cfa8e","slug":"video-mandi-the-suspension-of-all-bus-routes-to-nain-village-is-also-a-contributing-factor-to-siyas-murder-bhupendra-singh-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नैण गांव के लिए सभी बस रूट बंद होना भी एक कारण है सिया की हत्या का- भूपेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नैण गांव के लिए सभी बस रूट बंद होना भी एक कारण है सिया की हत्या का- भूपेंद्र सिंह
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:33 AM IST
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर के साथ लगते गांव नैण-ठाणा में पिछले कल एक कॉलेज पढ़ने वाली छात्रा की निर्मम हत्या शायद न होती यदि इस गांव के लिए दिन में तीन बार जाने वाली बसें नियमित चलती। ये बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय लोगों ने बताई जिसमें पार्टी सचिव भूपेंद्र सिंह भी शामिल थे। जिन्होंने मीडिया को बताया कि इस गांव के लिए जो तीन बसें चलती थी वे पिछले एक महीने से बंद हैं और बस का गांव में न जाना सिया गुलेरिया की हत्या का कारण बन गया। क्योंकि बस न होने की वजह से उस छात्रा को डेढ़ किलोमीटर दूर गोपालपुर से बस लेने जाना पड़ा और उसी दौरान रास्ते में जाते हुए उस पर उस सिरफिरे व नशेड़ी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि वे गांव के लिए कई वर्षों से लगी बसों के अचानक बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को आने जाने में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं और उन्होंने कई बार इसके लिए स्थानीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं, विधायक व पथ परिवहन निगम के आरएम से बसें नियमित रूप से चलाने बारे अनुरोध किया लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी और उसका परिणाम ये निकला कि गांव की एक होनहार बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उन्होंने इस रूट पर चलने वाली बसों को तुरंत चलाने की मांग उठाई है और इस गांव की सड़क की मरम्मत करने की भी मांग उठाई है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ये पंचायत पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और भाजपा की पूर्व विधायक लीला शर्मा की है और वर्तमान में मुख्यमंत्री के खासमखास पवन ठाकुर का नजदीकी क्षेत्र हैं लेकिन इस सबके बावजूद यहां के तीन बस रूट एक साथ बंद होना कई प्रकार के सवाल खड़े करता है और इसी कारण सिया बेटी की जान चली गयी। इसलिए इस लापरवाही के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबधक पर भी बस सेवा बन्द करने के लिए कार्यवाई होनी चाहिए और यहां के लिए लगी बसें पुनः लगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।