सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Petrol-Diesel Crisis in Punjab Pumps Run Dry in Several Districts Including Jalandhar

पंजाब में पेट्रोल-डीजल संकट: जालंधर समेत कई जिलों में पंप सूखे, विधायक परगट सिंह ने केंद्र को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इतना बड़ा ईंधन संकट होने के बावजूद सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों और विदेश नीति के दावों के बावजूद आज भारत मुश्किल समय में खुद को अकेला महसूस कर रहा है।

Petrol-Diesel Crisis in Punjab Pumps Run Dry in Several Districts Including Jalandhar
पेट्रोल पंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर समेत पूरे पंजाब में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति बन गई है।  




पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब ने इस गंभीर संकट को लेकर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव मनजीत सिंह और जालंधर के प्रधान सुख मोहन सिंह का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समय पर सप्लाई नहीं भेजी जा रही, जिससे कई पंपों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। डीलरों ने यह आरोप भी लगाया कि सामान्य पेट्रोल-डीजल देने से पहले उन्हें महंगा प्रीमियम फ्यूल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इतना बड़ा ईंधन संकट होने के बावजूद सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों और विदेश नीति के दावों के बावजूद आज भारत मुश्किल समय में खुद को अकेला महसूस कर रहा है। विधायक ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका सबसे बड़ा असर गरीब, किसान, मजदूर और आम लोगों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर जालंधर ब्लास्ट मामले में दिए गए बयान पर भी परगट सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बेहद जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए और जो भी तथ्य सामने आएं, उन पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। अकाली दल पुनर सुरजीत के नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने के सवाल पर विधायक ने कहा कि उनका फोकस केवल पंजाब के मुद्दों और जनता की समस्याओं पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed