{"_id":"69bf996cc0cb2567490f31eb","slug":"punjabi-youth-shot-dead-in-new-york-usa-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सिख युवक की हत्या: हमलावर ने दागी गोलियां, परिवार ने कर्ज लेकर भेजा था विदेश, सरकार से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में सिख युवक की हत्या: हमलावर ने दागी गोलियां, परिवार ने कर्ज लेकर भेजा था विदेश, सरकार से मांगी मदद
Sun, 22 Mar 2026 12:55 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:55 PM IST
सार
अमेरिका में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पटियाला के गांव फतेहपुर का रहने वाला गुरदास सिंह था। परिवार ने बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में पंजाब के पटियाला जिले के गांव फतेहपुर निवासी युवक गुरदास सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गुरदास सिंह 12वीं पास करने के बाद बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। वह अपने रिश्तेदारों के पास रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहा था और धीरे-धीरे अपने जीवन को संवारने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
घटना के समय गुरदास सिंह एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में अपनी कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने बिना किसी उकसावे के उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार, गुरदास सिंह के पिता दविंदर सिंह ने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए कर्ज लिया था, ताकि उसका भविष्य बेहतर हो सके। गुरदास सिंह अपनी बहन की पढ़ाई में भी आर्थिक मदद कर रहा था, जो इस समय कनाडा में पढ़ाई कर रही है। हाल ही में उसने अपनी कमाई से हजारों डॉलर बहन को भेजे थे, ताकि पंजाब में रह रहे माता-पिता को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरदास सिंह के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पंजाब सरकार व भारत सरकार से बेटे के पार्थिव शरीर को अमेरिका से भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है।