सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Suspicious Drone Crashes in School Ground Jalandhar Investigation Reveals Army Connection

Jalandhar: स्कूल के मैदान में गिरा संदिग्ध ड्रोन, बच्चों में मचा हड़कंप; जांच में निकला आर्मी कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 03 Jun 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

आदमपुर के गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल में मैदान में एक ड्रोन गिरने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां माैके पर पहुंची।

Suspicious Drone Crashes in School Ground Jalandhar Investigation Reveals Army Connection
स्कूल मैदान में गिरा ड्रोन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के पास एक संदिग्ध ड्रोन आकर गिरा।
Trending Videos




बच्चे ड्रोन को उठाकर गांव के सरपंच के पास ले गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। डीएसपी राजीव कुमार ने टीम सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

शुरुआती तौर पर गांव के लोगों में डर का माहौल बन गया था, क्योंकि ड्रोन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जांच के दौरान मौके पर पहुंचे आर्मी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सेना का ड्रोन है, जो टेस्टिंग के दौरान तकनीकी कारणों से स्कूल मैदान में गिर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, फायरिंग रेंज क्षेत्र में सेना द्वारा नियमित रूप से ड्रोन परीक्षण किए जाते हैं और इससे किसी प्रकार का खतरा नहीं है। डीएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने की बजाय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। इस दौरान मौके पर आर्मी के अधिकारी रविंदर भी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्मी का ड्रोन है, जो यहां पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed