{"_id":"6a1f0c6403ce3887380e8b66","slug":"the-driver-crushed-the-cyclist-and-took-him-away-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: साइकिल सवार को कुचलकर ले गया ड्राइवर, घंटों बाद दूसरी जगह मिली लाश; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: साइकिल सवार को कुचलकर ले गया ड्राइवर, घंटों बाद दूसरी जगह मिली लाश; परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक के बेटे विपुल कुमार ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उसके पिता को कहीं और ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई।
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर शहर के लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे से सनसनी फैल गई। साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहे प्रवासी मजदूर सोहन लाल की गैस सिलिंडरों से लदी एक गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार गाड़ी साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
परिजनों के अनुसार, सोहन लाल सुबह अपने घर से जेके कास्टिंग कंपनी में काम पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में कथित तौर पर एक गैस एजेंसी की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद चालक उन्हें अस्पताल ले जाने के नाम पर अपने साथ ले गया, लेकिन कई घंटों तक उनका कोई पता नहीं चला। जब परिवार ने तलाश शुरू की तो मोबाइल बंद मिला और वे कहीं दिखाई नहीं दिए। शाम को सूचना मिली कि जालंधर कुंज के पास एक सुनसान इलाके में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसकी पहचान सोहन लाल के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के बेटे विपुल कुमार ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उसके पिता को कहीं और ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। परिवार का दावा है कि मृतक का मोबाइल फोन, पर्स और गले की सोने की चेन भी गायब थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ी का चालक नशे की हालत में था और गैस एजेंसी प्रबंधन उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें धमकियां दे रहा है। गुस्साए परिवार ने एजेंसी मालिक को तुरंत पुलिस के सामने पेश करने की मांग की है।
Trending Videos
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना के बाद चालक घायल को अपनी गाड़ी में डालकर ले गया था। हालांकि वह अस्पताल ले जा रहा था या कहीं और इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। थाना मकसूदां के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो और परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पूरे इलाके में रोष का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपी चालक की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।