Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Drivers Issue Ultimatum to Government: If Grade Pay Is Not Implemented, Rallies Will Be Staged to Lay Siege.
{"_id":"6a1ff9b2a1a8e084540b25bb","slug":"video-drivers-issue-ultimatum-to-government-if-grade-pay-is-not-implemented-rallies-will-be-staged-to-lay-siege-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ड्राइवरों का सरकार को अल्टीमेटम, ग्रेड पे लागू नहीं हुई तो रैलियों का होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवरों का सरकार को अल्टीमेटम, ग्रेड पे लागू नहीं हुई तो रैलियों का होगा घेराव
जालंधर के देश भगत यादगार हॉल में आयोजित पंजाब स्तरीय बैठक में रोडवेज और विभिन्न विभागों के ड्राइवरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया। पंजाब ड्राइवर एकता यूनियन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ने कहा कि 2011 में अन्य कर्मचारियों के ग्रेड रिवाइज किए गए थे, लेकिन ड्राइवरों को अब तक उनका अधिकार नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि लंबे कानूनी संघर्ष के बाद हाईकोर्ट ने दो बार ड्राइवरों के पक्ष में फैसला सुनाया है और ग्रेड रिवाइज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद मांगें लागू नहीं होने पर कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक में पूरे पंजाब से आए ड्राइवरों ने सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए आगामी संघर्ष की रणनीति तैयार की।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ग्रेड पे और वेतन स्केल लागू नहीं किए गए तो सरकार की रैलियों का विरोध किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनके हकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।