सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three LPU students killed in collision between truck and car on Phagwara-Ludhiana highway

Accident: फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, कार के उड़े चिथड़े, तीनों LPU के छात्र थे

संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के फगवाड़ा में ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एलपीयू के छात्र थे। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।

Three LPU students killed in collision between truck and car on Phagwara-Ludhiana highway
फगवाड़ा में हादसा और तीनों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर गांव चाचोकी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और टाटा 407 (ट्रक) के भी आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के चिथड़े उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। 

Trending Videos


मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अरमान मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे। जिस कार में तीनों सवार थे उसके परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कर ट्रैफिक को सूचारू करवाया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं। वहीं ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र मीत राम निवासी लाडोवाल घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि तीनों मृतक इटियोस कार नंबर पीबी 10 डीएस 5210 में फगवाड़ा से फिल्लौर की तरफ जा रहे थे। कार ओवर स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटियां खाती हुई हाईवे के दूसरी तरफ फिल्लौर की तरफ से फगवाड़ा की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed