सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two died in accident in jalandhar

Jalandhar: ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी-पोती को राैंदता हुआ निकला; देर रात हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 07 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

परिवार के सदस्य ई-रिक्शा में मार्केट से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा पीड़ित महिला के भाई का था, जिसकी टांग हादसे में टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर पहले ई-रिक्शा से टकराई और फिर खंभे से जा भिड़ी।

Two died in accident in jalandhar
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के बस्ती इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एमएस फार्म के पास ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दादी और 10 वर्षीय पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos


पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। मृतकों की पहचान शीतल शर्मा और उनकी पोती माही शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और आरोप है कि चालक ने उन्हें कुचलते हुए कार आगे बढ़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्य ई-रिक्शा में मार्केट से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा पीड़ित महिला के भाई का था, जिसकी टांग हादसे में टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर पहले ई-रिक्शा से टकराई और फिर खंभे से जा भिड़ी। लोगों ने बताया कि चालक को होश नहीं था और वह गिरे हुए लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। आरोपी का तुरंत मेडिकल न कराए जाने पर देर रात करीब 3 बजे बस्ती बावा खेल थाने के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। 



आरोप है कि जब परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने गेट बंद कर अंदर से ताला लगा लिया। इस पर एसएचओ जयइंद्र ने सफाई देते हुए कहा कि माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए गेट बंद किया गया था। हंगामे के बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर शहर में ओवरस्पीड और कथित नशे में ड्राइविंग के बढ़ते खतरे को उजागर करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed