{"_id":"69aace8977a7a50ce20dce50","slug":"video-war-on-drugs-and-gangsters-special-nakabandis-by-jalandhar-rural-police-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"युद्ध नशे के विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार: जालंधर ग्रामीण पुलिस के विशेष नाकाबंदी, तलाशी अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध नशे के विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार: जालंधर ग्रामीण पुलिस के विशेष नाकाबंदी, तलाशी अभियान चलाया
Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:24 PM IST
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में शाम 6 बजे से 9 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान थाना मुखी तथा पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम जनता में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं, ताकि रात्रि के समय भी पूरे इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके। जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, गैंगस्टरों या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। माननीय डीजीपी पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्तियों के लिए 10 लाख रुपये तक के इनाम की व्यवस्था की गई है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।