{"_id":"69aa7ab1afe40deea601f8e7","slug":"video-pediatrics-department-will-become-advanced-dpr-is-being-prepared-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाल रोग विभाग बनेगा एडवांस, डीपीआर हो रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाल रोग विभाग बनेगा एडवांस, डीपीआर हो रही तैयार
एसएन मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग को एडवांस बनाया जा रहा है। इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। टेंडर भी हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के नियोजन विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है। मई में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बाल रोग विभाग के लिए 10 मंजिला भवन बनेगा। इसमें 250 बेड होंगे, जिसमें ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू और एचडीयू होंगे। इसकी इमारत गेस्ट हाउस के सामने बनेगी। इसके बगल में ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग भी है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग का नियोजन विभाग करेगा। टीम ने मौके पर सर्वे कर रिपोर्ट बनाई है। इसका टेंडर हो गया है। नियोजन विभाग के इंजीनियर डीपीआर बना रहे हैं, जो फाइनल होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद मई में कार्य शुरू होने की संभावना है। बीते महीने ही बजट में इसके लिए 125 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए हैं। खास बात इंटीग्रेटेड प्लान के तहत सभी नए भवनों की डिजाइन एक जैसी होगी। इनके रंग भी एक जैसे ही होंगे, जिससे कॉलेज की सुंदरता निखरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।