Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Miscreants pelted a house with bricks and stones in Jalandhar resulting in the death of woman
{"_id":"69aaea806d77094fc803aa6d","slug":"video-miscreants-pelted-a-house-with-bricks-and-stones-in-jalandhar-resulting-in-the-death-of-woman-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोबाइल न देने पर हमला: जालंधर में बदमाशों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल न देने पर हमला: जालंधर में बदमाशों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, महिला की मौत
Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:23 PM IST
Link Copied
जालंधर के सुदामा विहार इलाके में मोबाइल फोन न देने की बात को लेकर बदमाशों ने चिकन की रेहड़ी लगाने वाले बाप-बेटे के साथ मारपीट की और देर रात उनके घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के बाद घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान ननकाई देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 7 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित करन ने बताया कि वह इलाके में चिकन की रेहड़ी लगाता है। उसके मुताबिक तीन-चार युवक उससे मोबाइल फोन मांगने लगे। जब उसने फोन देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया और हंगामा करने लगे। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया, लेकिन देर रात आरोपी रंजिश के चलते उनके घर पर पहुंच गए और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान करन की मां ननकाई देवी घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने भी बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे से भी मोबाइल फोन मांगा था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।