{"_id":"69aa981b524dbfb3bb019d3e","slug":"video-napal-ma-matathana-ka-btha-nprpaiidaha-sama-para-aavagamana-shanpr-jaca-ka-btha-lga-ka-mal-raha-paravasha-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेपाल में मतदान के बाद रूपईडीहा सीमा पर आवागमन शुरू, जांच के बाद लोगों को मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में मतदान के बाद रूपईडीहा सीमा पर आवागमन शुरू, जांच के बाद लोगों को मिल रहा प्रवेश
नेपाल में हुए मतदान को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत-नेपाल सीमा पर यूपी के बहराइच जिले के रूपईडीहा क्षेत्र में आवागमन अस्थाई रूप से बंद था। मतदान संपन्न होने के बाद 5 मार्च रात लगभग 9:30 बजे सीमा पर आवागमन पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।
सीमा पर प्रतिदिन की तरह रात 10:00 बजे दोनों ओर से गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद सुबह 6:00 बजे से सीमा का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया। फिलहाल सीमा पार करने वाले नागरिकों की बहुत अधिक भीड़ देखने को नहीं मिल रही है।
मतदान के बाद नेपाल में नई सरकार और पार्टी के गठन को लेकर वहां के नागरिकों में चर्चा तेज है। मतदान कर लौट रहे नेपाली नागरिक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के कयास लगा रहे हैं।
रूपईडीहा सीमा चौकी पटना पर सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट अमित कटियार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों द्वारा आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सीमा पर पूर्व की भांति जांच के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है और फिलहाल सीमा पर सामान्य रूप से आवागमन हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।