सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DLSA Secretary Neelam Kumari flagged off an awareness chariot to eradicate the evil practice of child marriage in Narnaul.

नारनौल में बाल विवाह कुप्रथा मिटाने को डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

Naveen Naveen
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:31 PM IST
DLSA Secretary Neelam Kumari flagged off an awareness chariot to eradicate the evil practice of child marriage in Narnaul.
बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई तथा हस्ताक्षर के साथ इस अभियान की शुरुआत की। यह रथ गांव-गांव जाकर नागरिकों को जागरूक करेगा। इस मौके पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की मुख्य सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 100 दिवसीय देशव्यापी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को महिला एवं बाल विभाग तथा विभिन्न अन्य विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुरीति है बल्कि कानूनन एक गंभीर अपराध भी है। नियमानुसार 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह करना दंडनीय है। इस अपराध में शामिल होने वाले माता-पिता, रिश्तेदार, विवाह संपन्न कराने वाले पंडित, मौलवी या पादरी और यहां तक कि शादी में सेवाएं देने वाले हलवाई, टेंट वाले और बैंड बाजे वालों को भी 2 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण आमजन से अपील करता है कि वे बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और इस कुप्रथा को जड़ से मिटाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या डीएलएसए के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर दी जा सकती है। अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज के हर वर्ग को इस कानून के प्रति सचेत करना है ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, एमडीडी ऑफ इंडिया / शक्ति वाहिनी, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन्स से जगदीप सिंह, दीपक, तुषार शर्मा, चरण सिंह, एडवोकेट गिरिबाला यादव, टेकचंद यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से कानूनी सह परिवीक्षा अधिकारी राजकुमार कोठारी के अलावा गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टी-20 सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया की जीत पर लखनऊ में लोगों ने मनाया जश्न

06 Mar 2026

Ujjain News: चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें

06 Mar 2026

Budaun: होली के बाद मौसम का बदला रंग, बदायूं में छाया कोहरा; देखें वीडियो

06 Mar 2026

VIDEO: रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों का आंदोलन समाप्त

06 Mar 2026

VIDEO: चरकुला नृत्य में चमके परंपरा के दीप, राधारानी की नानी के गांव मुखराई से जुड़ी है इस नृत्य की परंपरा

05 Mar 2026
विज्ञापन

कानपुर: पिपरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का हैंडपंप बना ठूंठ

05 Mar 2026

Jaisalmer News: सोनार किले में RSS प्रमुख करेंगे भव्य महोत्सव का शुभारंभ, 871 साल बाद पवित्र चादर का अभिषेक

05 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: सेमीफाइनल में इंडिया की जीत पर क्रिकेट फैंस ने मनाया जश्न

05 Mar 2026

VIDEO: टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, खुशी से झूमे प्रशंसक

05 Mar 2026

Video: चौक चौराहे पर भारत की जीत का जश्न मना लोगों ने टीम को दी बधाई

05 Mar 2026

Video: होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कवित्री शबीना अदीब ने सुनाई कविता

05 Mar 2026

Video: सम्मानित कवियों के साथ राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा व बीजेपी नेता अमित टंडन

05 Mar 2026

कानपुर: गहोई भवन में हर्षोल्लास से मनाई होली, पारंपरिक होली फाग का आयोजन

05 Mar 2026

कानपुर: एमराल्ड गार्डेन में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

05 Mar 2026

Bijnor: नगीना में अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

05 Mar 2026

Meerut: मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह, ज्वेलर्स को किया सम्मानित

05 Mar 2026

भीतरगांव में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

05 Mar 2026

गाजियाबाद फैक्ट्री में भीषण आग: मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, उठता रहा धुएं का गुबार

05 Mar 2026

कानपुर: पिपरा दूल मार्ग हुआ खस्ताहाल, बजरी में फिसल रहे वाहन

05 Mar 2026

कानपुर: सुरार गांव का आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन हुआ जर्जर

05 Mar 2026

कानपुर: भीमसेन में कूड़े के ढेरों की बदबू से ग्रामीण हुए परेशान

05 Mar 2026

कानपुर: सुजानपुर गांव में सड़क पर गंदगी का पहरा, बदबू से जीना हुआ दूभर

05 Mar 2026

कानपुर: भीमसेन मार्ग किनारे गंदगी का अंबार, राहगीरों को हो रही परेशानी

05 Mar 2026

कानपुर: सरकारी विद्यालय का शौचालय हुआ दुरुपयोग, तालों में लगी जंग

05 Mar 2026

कानपुर: बाईपास सर्विस लेन पर गंदगी, कूड़े के ढेर बने मुसीबत

05 Mar 2026

Video: होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने कही ये बात

05 Mar 2026

Video: ईरान -इजराइल युद्ध को लेकर बीजेपी विधायक नीरज बोरा ने कही ये बात

05 Mar 2026

यदि ईरान-इस्राइल युद्ध लंबा खिंचता है तो अलीगढ़ में दाल बाजार पर पड़ेगा यह असर

05 Mar 2026

फरीदाबाद में एचबीएसई 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए पेपर पर विचार

05 Mar 2026

VIDEO: आलू की मंदी और कम पैदावार से किसान परेशान

05 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed