{"_id":"6acf7639943a9f361c0d8fbf","slug":"16-new-aam-aadmi-clinics-dedicated-to-the-public-in-ludhiana-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118475-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में 16 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना में 16 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित
Wed, 14 Oct 2026 06:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार ने बुधवार को जिले में 16 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। इसके साथ ही जिले में ऐसे क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 147 हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर से इनका वर्चुअल उद्घाटन किया।
कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने लुधियाना जिले के विभिन्न स्थानों पर इन क्लीनिकों को जनता को समर्पित किया। ये क्लीनिक भैणी साहिब, पबियां, सिद्धवां कलां सहित कई स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। सिविल सर्जन लुधियाना रामनदीप कौर ने बताया कि इन क्लीनिकों का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां डॉक्टर से परामर्श, बुनियादी स्वास्थ्य जांच और सामान्य बीमारियों का उपचार किया जाता है। मुफ्त दवाइयां और प्रयोगशाला जांच की सुविधाएं भी मिलती हैं। रामनदीप कौर ने कहा कि गंभीर या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। जिले में 147 आम आदमी क्लीनिकों का नेटवर्क स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगा। यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगा। रामनदीप कौर ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की सुविधाओं का अधिक-से-अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।