सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   70-year-old farmer climbs on roof in Barnala threatens self-immolation

Punjab: छत पर चढ़ा 70 साल का किसान, आत्मदाह की चेतावनी; गांव में तनाव का माहौल, पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के बरनाला में 70 साल का किसान घर की छत पर चढ़ गया और आत्मदाह की चेतावनी दे रहा है। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और किसान को नीचे उतरने के लिए मना रहे हैं।   

70-year-old farmer climbs on roof in Barnala threatens self-immolation
पेट्रोल और स्प्रे दिखाता किसान। - फोटो : संवाद
web -
विज्ञापन

विस्तार

बरनाला जिले के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव दुल्लमसर में उस समय माहौल गरमा गया, जब गांव का 70 वर्षीय किसान पेट्रोल और स्प्रे की बोतल लेकर अपने घर की छत पर चढ़ गया और आत्मदाह या स्प्रे पीकर आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। किसान की जेब से एक सुसाइड नोट होने की भी जानकारी मिली है।

Trending Videos


छत पर चढ़े बुजुर्ग किसान जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव में पिछले सरपंच चुनाव को लेकर उनके परिवार की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उनका आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने घरों के बीच गली निकालने के मामले में प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 से यहां करीब सात परिवार अपने घर बनाकर रह रहे हैं और इतने वर्षों में इस गली को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंदर सिंह का कहना है कि सरपंच चुनाव की रंजिश के चलते अब प्रशासन द्वारा जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है। वह बीती रात से ही पेट्रोल और स्प्रे की बोतल लेकर घर की छत पर बैठे हुए हैं।

इधर, जैसे ही प्रशासनिक टीम जनगणना व मार्किंग के लिए गांव पहुंची तो गांव के लोगों में रोष फैल गया। जोगिंदर सिंह के समर्थन में गांव के पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी मौके पर इकट्ठा हो गए और चेतावनी दी कि अगर जोगिंदर सिंह के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा।

गांव के सरपंच सुखदर्शन सिंह, किसान संगठन के नेता और अन्य ग्रामीणों ने भी जोगिंदर सिंह के पक्ष में कहा कि गांव के लोग उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और किसी भी कार्रवाई का विरोध करेंगे।

सब-डिवीजन तपा मंडी के तहसीलदार ओंकार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जमीन की मार्किंग की जा रही है, जिसका कुछ ग्रामीण और किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस सुरक्षा ली गई है।

डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मांग पर पुलिस प्रोटेक्शन दी गई है। मौके पर वॉटर कैनन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए अधिकारियों की बैठक भी की जा रही है, ताकि विवाद को बढ़ने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed