Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Masked individuals posing as customers arrived in Jagraon to conduct a sting operation; they made off with cash, but one was apprehended.
{"_id":"6a84128a7ad89c7d21016a2a","slug":"video-masked-individuals-posing-as-customers-arrived-in-jagraon-to-conduct-a-sting-operation-they-made-off-with-cash-but-one-was-apprehended-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में ग्राहक बनकर स्टिंग लेने पहुंचे नकाबपोश, कैश पर हाथ साफ कर भागे, एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जगराओं में ग्राहक बनकर स्टिंग लेने पहुंचे नकाबपोश, कैश पर हाथ साफ कर भागे, एक काबू
जगराओं के डिस्पोजल रोड स्थित कृष्णा डिपार्टमेंट स्टोर पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि वारदात में दो नहीं, बल्कि तीन लोग शामिल थे। दो नकाबपोश दुकान के अंदर गए थे, जबकि तीसरा साथी दुकान से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा था, ताकि वारदात के बाद दोनों साथियों को लेकर फरार हो सके।
पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ काली निवासी न्यू गोशाला अगवाड़ ख्वाजा बाजू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गेवी निवासी अगवाड़ ख्वाजा बाजू और बिल्ला निवासी नानक नगरी थेह के रूप में हुई है। पुलिस ने गगनदीप सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है और उससे आगे पूछताछ की जा रही है। जबकि उसके दोनों साथी अभी फरार हैं।
वर्कर से मांगी ठंडी स्टिंग, पीछे जाते ही कैश पर हाथ साफ
थाना सिटी के एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित विकास सिंगला निवासी शास्त्री नगर गली नंबर-3 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी डिस्पोजल रोड पर कृष्णा डिपार्टमेंट स्टोर नाम से किराने की दुकान है। 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेकने गया था। उस समय दुकान पर उसका वर्कर साहिल मौजूद था।
शिकायत के मुताबिक, करीब 10:30 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दो नकाबपोश दुकान के अंदर दाखिल हुए। दोनों ने दुकान पर मौजूद वर्कर साहिल से ठंडी स्टिंग मांगी। जैसे ही साहिल स्टिंग लेने दुकान के पीछे गया, आरोपियों में से एक ने मौका देखकर कैश काउंटर से करीब 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज और अन्य जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस के अनुसार मामले में फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी नशे के आदी हैं या नहीं और क्या उन्होंने पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की पूरी तस्वीर साफ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।