{"_id":"6a3513578cb8392eb6054583","slug":"attack-on-couple-in-ludhiana-jumped-into-canal-accused-dragged-them-out-struck-with-metal-rod-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला: जान बचाने को नहर में कूदे दोनों, आरोपियों ने बाहर खींच कर मारी राॅड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला: जान बचाने को नहर में कूदे दोनों, आरोपियों ने बाहर खींच कर मारी राॅड
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़ित युवक ने बताया कि वह बुधवार को अपनी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से नीलो नहर पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक कर मारपीट शुरू कर दी। उसकी दोस्त ने अपनी जान बचाने के लिए पुल से पानी में छलांग लगा दी। वह भी उसके पीछे नहर में कूद गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना के नीलो नहर पुल के समीप दबंगों ने एक प्रेमी जोड़े का रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए युवती नहर में कूद गई। उसकी जान बचाने के लिए उसका दोस्त भी पानी में कूद गया।
इसके बाद आरोपियों ने दोनों को पानी से बाहर खींचा और फिर लोहे की रॉड व लाठियों से युवक को अधमरा होने तक पीटा। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव छंदड़ा के हरमनदीप सिंह की शिकायत पर गांव कटाणी कलां के दीपी, सुक्खी, रवि और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित युवक ने बताया कि वह बुधवार को अपनी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से नीलो नहर पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसकी दोस्त ने अपनी जान बचाने के लिए पुल से पानी में छलांग लगा दी। वह भी उसके पीछे नहर में कूद गया। इसके बाद भी आरोपी नहीं हटे। आरोपियों ने दोनों को बाहर निकाला और किनारे पर लाते ही दोबारा उन पर हमला कर दिया। इस बार बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से युवक पर वार किए। सिर और शरीर पर रॉड के जोरदार प्रहार लगने के कारण युवक अचेत हो गया।
आरोपी जख्मी युवक को एक ऑटो में डालकर सिटी सेंटर के सामने ले आए। पीड़ित युवक की मां जसविंदर कौर भी अपने बेटे को बचाने के लिए सिटी सेंटर पहुंचीं। जब मां ने अपने बेटे को दरिंदों से छुड़ाने की कोशिश की तो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से भी धक्का-मुक्की की, उन्हें सड़क पर घसीटा और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। जाते समय आरोपी पीड़ित युवक का मोबाइल भी साथ ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।