फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Justice for Andhra Pradesh Jaahnavi Kandula Died in Seattle accident ₹262 crore civil settlement reached

आंध्र प्रदेश की जाह्नवी कंदुला को न्याय: सिएटल में हादसे में हुई थी मौत, अब 262 करोड़ का हुआ नागरिक समझौता

Mon, 17 Aug 2026 09:04 AM IST
Nivedita कंवरपाल, संवाद, हलवारा
कंवरपाल, संवाद, हलवारा Published by: Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 09:04 AM IST
सार

जाह्नवी कंदुला आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले की रहने वाली थीं। वह नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन इंफॉर्मेशन सिस्टम्स की पढ़ाई कर रही थीं। 23 जनवरी 2023 को सिएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Justice for Andhra Pradesh Jaahnavi Kandula Died in Seattle accident ₹262 crore civil settlement reached
262 करोड़ रुपये का नागरिक समझौता - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमेरिका के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के परिवार को बड़ी कानूनी जीत मिली है। सिएटल शहर प्रशासन ने उनके साथ लगभग 262 करोड़ रुपये (29,011,000 डॉलर) के नागरिक समझौते पर सहमति जताई है। यह समझौता जाह्नवी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के करीब तीन साल बाद हुआ है।
विज्ञापन


यह फैसला दोनों पक्षों के बीच हुआ कानूनी समझौता है, जिसे तकनीकी रूप से अदालत द्वारा दिया गया सीधा मुआवजा नहीं कहा जाएगा। जाह्नवी कंदुला आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले की रहने वाली थीं। वह नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन इंफॉर्मेशन सिस्टम्स की पढ़ाई कर रही थीं। 23 जनवरी 2023 को सिएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस वाहन 25 मील प्रति घंटे की सीमा वाली सड़क पर 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया था। परिवार ने 2024 में 110 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन


केविन डेव को जनवरी 2025 में नौकरी से बर्खास्त किया गया। उनके साथी अधिकारी डेनियल ऑडिरेर को जुलाई 2024 में असंवेदनशील टिप्पणी के लिए बर्खास्त किया गया था। आपराधिक पहलू पर डेव पर केवल लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा और 5,000 डॉलर का जुर्माना हुआ। जाह्नवी के पिता कंदुला श्रीकांत का 10 फरवरी, 2026 को निधन हो गया। जाह्नवी की मां ने भावुक होकर कहा कि कोई भी रकम उनकी बेटी की जिंदगी वापस नहीं ला सकती।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed