फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   MP Amar Singh met Nitin Gadkari

पंजाब: सांसद अमर सिंह ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, साहनेवाल को एक्सप्रेसवे से जोड़ने समेत रखी ये मांग

Sun, 16 Aug 2026 06:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 06:17 PM IST
सार

सांसद ने खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला शमशपुर में प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है।

विज्ञापन
MP Amar Singh met Nitin Gadkari
सांसद अमर सिंह ने नितिन गडकरी से की मुलाकात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के सड़क ढांचे को मजबूत करने और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद डॉ. अमर सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। बैठक में क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं, यातायात सुरक्षा और औद्योगिक विकास से जुड़ी जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


सांसद डॉ. अमर सिंह ने सरहिंद से लुधियाना तक राष्ट्रीय राजमार्ग के व्यापक मरम्मत एवं नवीनीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने हाईवे की लाइटों की मरम्मत, ग्रीन बेल्ट के रखरखाव तथा सर्विस लाइनों को दुरुस्त करने की जरूरत बताई, ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


कोटला शमशपुर में अंडरपास की मांग
सांसद ने खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला शमशपुर में प्राथमिकता के आधार पर अंडरपास बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है। ऐसे में ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को तेज रफ्तार यातायात के बीच सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। डॉ. अमर सिंह ने कहा कि अंडरपास बनने से ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। उन्होंने इसे महज सड़क परियोजना नहीं बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साहनेवाल को एक्सप्रेसवे से जोड़ने पर जोर
बैठक में साहनेवाल क्षेत्र के सुजातवाला रोड को लुधियाना-रोपड़ (रूपनगर) एक्सप्रेसवे के लिए मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। सांसद ने कहा कि साहनेवाल पंजाब का महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है और आसपास बड़ी संख्या में गांव बसे हुए हैं। एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने पर हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से उद्योग और व्यापार को गति मिलेगी, परिवहन लागत घटेगी तथा क्षेत्र में नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे। इस तरह सड़क अवसंरचना पंजाब के औद्योगिक और आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला बन सकती है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए एफओबी स्थानांतरित करने की मांग
डॉ. अमर सिंह ने खांट स्थित जीटीबी स्कूल के सामने पहले से स्वीकृत फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को स्कूल के ठीक सामने स्थानांतरित करने की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि एफओबी का मूल उद्देश्य स्कूली बच्चों को एनएच-05 पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना है।

सांसद के अनुसार, मौजूदा स्वीकृत स्थान स्कूल से कुछ दूरी पर है। ऐसे में बच्चों के लिए पुल तक पहुंचने के बजाय सड़क पार करने का जोखिम बना रह सकता है और एफओबी निर्माण का मूल उद्देश्य ही प्रभावित होगा। उन्होंने जनहित और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इसके स्थान में बदलाव की मांग की। सड़कें मजबूत होंगी तो पंजाब की अर्थव्यवस्था भी दौड़ेगी सांसद डॉ. अमर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र की इन सभी मांगों और परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर आवश्यक स्वीकृतियां जल्द प्रदान करने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन को आसान नहीं बनातीं, बल्कि वे उद्योग, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास की रफ्तार भी बढ़ाती हैं। फतेहगढ़ साहिब, साहनेवाल और आसपास के क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होने से पंजाब के औद्योगिक एवं ग्रामीण इलाकों को व्यापक लाभ मिलेगा।

इन परियोजनाओं के साकार होने से जहां आम लोगों को सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, पंजाब के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। सड़क नेटवर्क के विस्तार और मौजूदा मार्गों के आधुनिकीकरण से फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र को राज्य के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से और मजबूत तरीके से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed