{"_id":"6a7e9cf1db261660540bd499","slug":"bathinda-police-case-registered-against-man-who-died-six-years-ago-sho-reply-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा पुलिस का कमाल: छह साल पहले मर चुके व्यक्ति पर दर्ज कर दिया केस, एसएचओ ने दिया गजब का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा पुलिस का कमाल: छह साल पहले मर चुके व्यक्ति पर दर्ज कर दिया केस, एसएचओ ने दिया गजब का जवाब
Fri, 14 Aug 2026 10:15 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:15 AM IST
सार
महराज निवासी बलविंदर सिंह ने अगस्त की शुरुआत में एसएसपी बठिंडा को जमीन विवाद को लेकर शिकायत दी थी। इसमें सात लोगों को नामजद किया गया था। जांच के बाद केस दर्ज किया गया। अब सामने आया है कि केस में नामजद जंगीर सिंह की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के थाना भगता भाईका पुलिस ने जमीन विवाद के मामले में छह साल पहले मर चुके व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने सुखचैन सिंह, गुरमेज सिंह, चन्ना सिंह, बब्बा सिंह, शिंदा सिंह, जंगीर सिंह और गुरदेव सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया था।
केस दर्ज होने के बाद जांच में सामने आया कि नामजद जंगीर सिंह की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार महराज निवासी बलविंदर सिंह ने अगस्त की शुरुआत में एसएसपी बठिंडा को जमीन विवाद को लेकर शिकायत दी थी। इसमें सात लोगों को नामजद किया गया था। शिकायत की जांच डीएसपी रामपुरा फूल को सौंपी गई।
थाना भगता भाई का एसएचओ सब इंस्पेक्टर परबत सिंह ने बताया कि डीएसपी ने जांच में शामिल होने के लिए सातों लोगों को बुलाया था लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्हें जांच में ‘एक्स पार्टी’ कर दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सातों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत थाने भेजी गई।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि शिकायत और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सातों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आगे की कार्रवाई के दौरान जांच में पता चला कि जंगीर सिंह की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है। एसएचओ ने कहा कि जांच ऊपर से होकर आई थी और थाने ने उसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी।