{"_id":"6a7c6c5da52eb160d103d6a0","slug":"people-took-the-pledge-to-donate-their-organs-bernala-news-c-65-1-bnl1001-101221-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लोगों ने ली अंगदान करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लोगों ने ली अंगदान करने की शपथ
Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। स्वास्थ्य विभाग ने जुग-जुग जियो मुहिम के तहत बुधवार को गांव फरवाही और हमीदी में अंगदान जागरूकता कैंप लगाए। इन कैंपों में लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में बताया गया।
ये कैंप सिविल सर्जन डॉ. हरिपाल सिंह सिद्धू के निर्देशों पर आयोजित किए गए। लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली। हरिपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि मृत्यु के बाद अंगदान कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की। सिद्धू ने इस नेक कार्य के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। शपथ लेने वाले लोगों ने अपने परिवार और समाज के अन्य सदस्यों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशा वर्कर भी उपस्थित थीं।