{"_id":"6a7c6b7af28c76c08408f740","slug":"powercom-pensioner-association-khanna-will-join-the-strike-khanna-news-c-79-1-spkl1016-101122-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हड़ताल में शामिल होगी पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हड़ताल में शामिल होगी पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन खन्ना
Wed, 12 Aug 2026 06:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन खन्ना ने 27 अगस्त को पंजाब में होने वाली हड़ताल में शामिल होने का एलान किया है। यह हड़ताल सांझा फ्रंट पंजाब ने बुलाई है।
यह फैसला एसोसिएशन की आम बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान गुरसेवक सिंह मोही ने की। प्रेस सचिव विधि चंद और सचिव मोहन सिंह शंभू ने बताया कि बैठक की शुरुआत दिवंगत पेंशनर साथियों को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद पेंशनरों के लंबे समय से लंबित कार्यों और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन ने खन्ना डिवीजन में पेंशनरों के कामों में कथित टालमटोल की नीति की निंदा की। यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल 14 अगस्त को संबंधित एक्सईएन खन्ना से मुलाकात करेगा। मांगों का जल्द समाधान न होने पर संगठनात्मक संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी गई है।
नेताओं ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 18 फीसदी महंगाई भत्ता सहित एरियर, 23 वर्ष का स्केल और 2.59 का फार्मूला समान रूप से लागू करने की मांग है। मेडिकल कैशलेस योजना शुरू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और बिजली रियायत जैसी कई मांगें लंबित हैं। एसोसिएशन ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा।