फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The chants of Mata Rani resonated during the Jagran, the Bhandara would continue for 3 days.

Ludhiana News: जागरण में गूंजे माता रानी के जयकारे, 3 दिन चलेगा भंडारा

Wed, 12 Aug 2026 05:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 12 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
The chants of Mata Rani resonated during the Jagran, the Bhandara would continue for 3 days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। अजीत नगर हैबोवाल कलां में हैबोवाल जन कल्याण सेवा समिति ने 19वें विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया। इस धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। जागरण के बाद भंडारा लगाया गया। यह भंडारा हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी मार्ग पर तीन दिन तक अटूट चलेगा।


जागरण की शुरुआत विधि-विधान से पूजन और ज्योति प्रचंड के साथ हुई। भजन गायकों ने भजनों से समां बांधा। चलो बुलावा आया है और मैया के दरबार में जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। समारोह में धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्रीकृष्ण संग गोपियों की मनमोहक झांकियों ने भी भक्तों को भाव-विभोर किया। माता रानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर पूरा पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जागरण के समापन के बाद लंगर सेवा जारी रहेगी। यह लंगर हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मार्ग पर तीन दिन तक चलेगा। यहां दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान रोहित चोपड़ा, हितेश विंग, अश्वनी कपूर, सचिन वर्मा और अनिल भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरती के बाद श्रद्धालुओं में हलवा और चने का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed