{"_id":"6a7c558c28b17c50d00957c7","slug":"suspicious-death-of-taxi-driver-mahinder-singh-family-suspects-murder-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117300-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: टैक्सी चालक महिंदर सिंह की संदिग्ध मौत, परिजन जता रहे कत्ल की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: टैक्सी चालक महिंदर सिंह की संदिग्ध मौत, परिजन जता रहे कत्ल की आशंका
Wed, 12 Aug 2026 04:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दुगरी की पुलिस कर रही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे चेक
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के पक्खोवाल रोड पर 29 वर्षीय टैक्सी चालक महिंदर सिंह की संदिग्ध हालात में जान चली गई। सड़क किनारे मिले शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिसमें गर्दन पर 8-9 इंच का गहरा कट भी शामिल है। पुलिस इसे शुरुआती तौर पर हादसा मान रही है लेकिन परिजनों ने कत्ल की आशंका जताई है।
महिंदर सोमवार रात करीब 10:30 बजे अपने पांच-छह साथियों के साथ घर से निकला था। रात सवा बारह बजे तक वापसी न होने पर पत्नी ने संपर्क किया। पीसीआर कर्मी ने कॉल रिसीव कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शरीर पर अधिक जख्म देखकर साजिश का अंदेशा जताया। उन्होंने महिंदर के फोन की अंतिम कॉल से साथियों का पता लगाया। परिजनों ने उन साथियों को पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां उन्होंने शराब पीने की बात कबूली पर झगड़े से इन्कार किया।
पुलिस की जांच
थाना दुगरी के प्रभारी गुरमुख सिंह दियोल ने बताया कि यह डिवाइडर से टकराकर हुई मौत का मामला लगता है। हालांकि, असली तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। मृतक की एक्टिवा, फोन और बटुआ सुरक्षित मिले हैं। इससे लूटपाट की नीयत से वारदात की संभावना खारिज हो गई है। पुलिस फिलहाल महिंदर के साथ रहे सभी दोस्तों से गहनता से पूछताछ कर रही है।