{"_id":"6a7b4a60d2d633871608ce20","slug":"cylinder-stolen-from-judge-house-in-ludhiana-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जजों के घर भी नहीं सेफ: भारी सुरक्षा के बीच चोर ने कर दिया ऐसा कारनामा, लुधियाना की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में जजों के घर भी नहीं सेफ: भारी सुरक्षा के बीच चोर ने कर दिया ऐसा कारनामा, लुधियाना की घटना
Tue, 11 Aug 2026 09:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:44 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में जज के घर सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब नौकर किचन में चाय बनाने के लिए गया।
विज्ञापन
लुधियाना में जज के घर से सिलिंडर चोरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के सराभा नगर जैसे शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके में जज के घर से एलपीजी सिलिंडर चोरी हो गया। हैरानी की बात यह रही कि घर से सिलिंडर चोरी होने का पता भी तत्काल नहीं चला। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर में काम करने वाला कर्मचारी चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंचा और गैस बर्नर नहीं जला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर
सिलिंडर देखने बाहर गया तो सिलिंडर गायब था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो एक युवक एक्टिवा पर सिलिंडर लादकर फरार होता दिखाई दिया। मामला सराभा नगर स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास गौरव गुप्ता की रिहाइश का है। कर्मचारी शंकर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जज के घर पर काम करता है। दो-तीन दिन पहले घर में ट्यूशन टीचर आई थी। उसके लिए चाय बनाने के लिए वह रसोई में गया तो गैस बर्नर नहीं चला। उसे लगा कि सिलिंडर खत्म हो गया होगा। जब उसने सिलिंडर देखने के लिए बाहर जाकर जांच की तो वहां सिलिंडर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना
सिलिंडर गायब मिलने पर शंकर सिंह ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इसमें एक युवक एक्टिवा पर आता दिखाई दिया। वह घर में दाखिल हुआ और एलपीजी सिलिंडर उठाकर एक्टिवा पर लादने के बाद वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में एसीपी सिविल लाइन सरबजीत सिंह का कहना है कि आरोपी घर में दाखिल कैसे हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीआईपी इलाके में जज की रिहाइश तक चोर के पहुंचने और सिलिंडर चोरी कर आसानी से फरार होने की घटना ने इलाके की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।