{"_id":"6a7bfc60357b55fd7106db5a","slug":"threat-to-blow-up-firozpur-court-police-alert-premises-evacuated-search-operation-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर-जीरा कोर्ट को उड़ाने की धमकी: पुलिस अलर्ट, परिसर खाली करवाकर शुरू किया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर-जीरा कोर्ट को उड़ाने की धमकी: पुलिस अलर्ट, परिसर खाली करवाकर शुरू किया सर्च अभियान
Wed, 12 Aug 2026 10:47 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:47 AM IST
सार
बम धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और परिसर खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को उड़ाने की धमकी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी सेशन जज की ईमेल पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया गया।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में विस्फोटक सामग्री की तलाश कर रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वकीलों के मुताबिक, कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की गहन जांच में जुटी है।

जीरा कोर्ट कांप्लेक्स को भी मिली धमकी
जीरा कोर्ट कांप्लेक्स में भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया गया। पुलिस टीमों की ओर से पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बार काउंसिल के प्रधान हरविंदर सिंह करवल ने बताया कि ईमेल आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।