{"_id":"6a7c0c543a8c2055660f6fdd","slug":"three-youths-stranded-in-kenya-rescued-rajya-sabha-mp-satnam-sandhu-efforts-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्या में फंसे तीनों युवक बचाए: राज्यसभा सांसद सतनाम संधू के प्रयास रंग लाए, किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्या में फंसे तीनों युवक बचाए: राज्यसभा सांसद सतनाम संधू के प्रयास रंग लाए, किया गया रेस्क्यू
Wed, 12 Aug 2026 11:32 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:32 AM IST
सार
पंजाब के तीन युवक केन्या और युगांडा में अगवा कर लिए गए थे। उन्हें इटली भेजने का झांसा देकर पहले दुबई और फिर केन्या व युगांडा पहुंचा दिया गया। वहां पाकिस्तान से जुड़े कुछ अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
सतनाम संधू
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्या में फंसे तीनों भारतीय छात्रों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। सांसद सतनाम सिंह संधू ने कल ही इस स्थिति पर एक वीडियो जारी कर विदेश सचिव विक्रम मिस्री को पत्र के माध्यम से हस्तक्षेप करने की अपील की थी।
पंजाब के तीन युवक केन्या और युगांडा में अगवा कर लिए गए थे। उन्हें इटली भेजने का झांसा देकर पहले दुबई और फिर केन्या व युगांडा पहुंचा दिया गया। वहां पाकिस्तान से जुड़े कुछ अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहृत युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उनके परिजनों से 70 हजार डॉलर (लगभग 58 लाख रुपये) की फिरौती मांगी गई। इसके अलावा एक पीड़ित के परिजनों से स्थानीय एजेंट पहले ही नौ लाख रुपये ऐंठ चुका है।
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह ने उठाया मामला
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने विदेश मंत्रालय को भी इस घटना की जानकारी दी। अपहृत युवाओं की पहचान राकेश कुमार, सुरिंदर और अवतार सभी निवासी जालंधर के रूप में हुई है। राकेश के पिता कश्मीर लाल ने सांसद सतनाम सिंह संधू को लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई, जिस पर सांसद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।