{"_id":"6a7c0a7b65b2e2eb6402141a","slug":"punjab-farmer-burdened-by-debt-consumes-poison-unable-to-repay-dues-due-to-low-crop-yield-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाया, फसलों की कम पैदावार के कारण नहीं दे पा रहा था बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाया, फसलों की कम पैदावार के कारण नहीं दे पा रहा था बकाया
Wed, 12 Aug 2026 11:24 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
जग्गा सिंह एक छोटा किसान था, जो अपनी दो एकड़ जमीन के साथ ठेके पर अतिरिक्त जमीन लेकर खेती-बाड़ी के जरिए अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन
suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम के गांव संगतीवाला में कर्ज के बोझ तले दबे एक 32 वर्षीय युवा किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
सुनाम के सिविल अस्पताल में लहरा पुलिस के सहायक थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जग्गा सिंह (32) पुत्र पाल सिंह, निवासी संगतीवाला के रूप में हुई है। जग्गा सिंह एक छोटा किसान था, जो अपनी दो एकड़ जमीन के साथ ठेके पर अतिरिक्त जमीन लेकर खेती-बाड़ी के जरिए अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, जग्गा सिंह पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों का करीब 5 लाख रुपये का कर्ज था। लगातार फसलों की कम पैदावार और घाटे के कारण वह कर्ज चुकाने में असमर्थ था और इसी वजह से काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
इसी परेशानी के चलते 9 अगस्त को उसने कोई जहरीली चीज खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सुनाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव संगतीवाला के पूर्व सरपंच जत्थेदार रघुवीर सिंह और अकाली नेता दर्शन सिंह संगतीवाला ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, चार साल की बेटी और डेढ़ साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।