सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Controversy erupts over arrest of elderly couple in Jagraon women stage protest outside SSP office

Ludhiana: बुजुर्ग दंपती की गिरफ्तारी पर बवाल, काली चुन्नियां लेकर SSP कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जगरांव के गांव लक्खा में दलित बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट मामले में पुलिस द्वारा उन्हीं पर ही झूठा मामला दर्ज किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Controversy erupts over arrest of elderly couple in Jagraon women stage protest outside SSP office
एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जगरांव के गांव लक्खा में दलित बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट मामले में पुलिस द्वारा उन्हीं पर ही झूठा मामला दर्ज किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वीरवार को दलित एवं मजदूर महिलाओं ने काली चुन्नियां लेकर एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ रोष जताया।

Trending Videos


अवतार सिंह ने बताया कि गांव लक्खा के एक व्यक्ति ने उसी गांव के दलित बुजुर्ग दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर ने अपनी ही उंगली पर खुद चोट मारकर पीड़ित दलित बुजुर्ग दंपती और उनके पड़ोसी, पूर्व दलित सरपंच के खिलाफ धारा 26 के तहत झूठा मामला दर्ज करवाया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थाना हठूर के एएसआई ने जांच के दौरान पीड़ित बुजुर्ग दंपती के बयान अपनी मर्जी से लिखकर हमलावर पक्ष का समर्थन किया। इतना ही नहीं, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान ही पीड़ित बुजुर्ग को जेल भेज दिया गया, जिससे जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंडू मजदूर यूनियन की नेता बीबी जसबीर कौर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मांग की गई कि पीड़ित दलित परिवार पर दर्ज झूठा मामला तुरंत रद्द किया जाए और दलित गरीब बुजुर्ग दंपती पर अत्याचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर पेंडू मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह रसूलपुर और जिला प्रधान सुखदेव सिंह माणूंके ने कहा कि अत्याचार के शिकार लोगों पर ही झूठा पुलिस केस दर्ज करना गंभीर अन्याय है। वहीं पेंडू मजदूर यूनियन मशाल के नेता मदन सिंह ने चेतावनी दी कि यदि झूठा मामला रद्द नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता आने वाले संघर्ष करेंगे।

एसएसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा 
प्रदर्शन के दौरान एसएसपी लुधियाना देहाती ने संगठन के नेताओं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जसवीर कौर, बब्बी कौर, परमजीत कौर, सिमलो कौर सहित कई दलित व मजदूर महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed