{"_id":"69ba861be0517473cf0ef810","slug":"case-registered-against-retired-merchant-navy-officer-and-wife-halwara-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Halwara: रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर और पत्नी पर केस दर्ज, भतीजे से मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Halwara: रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर और पत्नी पर केस दर्ज, भतीजे से मारपीट करने का आरोप
Wed, 18 Mar 2026 04:33 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:33 PM IST
सार
जसप्रीत सिंह निवासी अकालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के अधीन चल रहे एयरफोर्स स्कूल में टीचर है। उसके चाचा हरभाग सिंह और चाची परमजीत कौर निवासी सुधार बाजार नई आबादी अकालगढ़ उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना सुधार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हलवारा में मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अफसर हरभाग सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। थाना सुधार की पुलिस ने हरभाग सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ भतीजे जसप्रीत सिंह की मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने समेत कई संगीन आपराधिक धारा में केस दर्ज किया है।
डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा और थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि कानूनी प्रकिया पूरी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जसप्रीत सिंह निवासी अकालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के अधीन चल रहे एयरफोर्स स्कूल में टीचर है। उसके चाचा हरभाग सिंह और चाची परमजीत कौर निवासी सुधार बाजार नई आबादी अकालगढ़ उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। वह अपने माता पिता के साथ अकालगढ़ के पुश्तैनी मकान में रहता हैं और चाचा चाची उन्हें इस घर से जबरन बेदखल करना चाहते हैं। आरोपी अपनी ऊंची पहुंच और पैसे के बल पर उनके हिस्से का मकान भी हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसी मंशा से उनके घर में घुसे चाचा हरभाग सिंह और चाची परमजीत कौर ने गाली गलौच करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उसने दायां हाथ आगे कर दिया, जिस पर गहरी चोटें आई हैं। बीमार पिता मोहन सिंह ने बीच बचाव किया जिसके बाद दोनों आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए।
जांच अधिकारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह के बयान और सरकारी अस्पताल रायकोट से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर हरभाग सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।