बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP Police Crackdown at Kubereshwar Dham 13 Suspect Women Detained Cops Deployed in Plain Clothes

MP: कुबेरेश्वर धाम में पुलिस शिकंजा, हिरासत में 13 संदिग्ध महिलाएं; सादे कपड़ों में जवान तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 02:44 PM IST
MP Police Crackdown at Kubereshwar Dham 13 Suspect Women Detained Cops Deployed in Plain Clothes
सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को हाई-अलर्ट मोड पर कर दिया है। मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 13 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, जेबकतरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

13 संदिग्ध महिलाएं पुलिस की निगरानी में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मंडी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। हिरासत में ली गई महिलाओं में कुछ के खिलाफ झगड़ा-विवाद और न्यूसेंस फैलाने की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, अन्य महिलाओं से चोरी तथा दूसरी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

भीड़ का फायदा उठाने वालों पर सीधा शिकंजा
पुलिस के मुताबिक, कुबेरेश्वर धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारी भीड़ के दौरान जेबकतरी, मोबाइल चोरी, सोने की चेन स्नेचिंग और सामान चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों की पहचान करने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया है।

सादे कपड़ों में पुलिस, हर गतिविधि पर नजर
धाम परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। ये टीमें श्रद्धालुओं के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से नजर रख रही हैं। पुलिस का फोकस ऐसे लोगों की पहचान पर है, जो भीड़ में घुल-मिलकर चोरी या अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  MP: ‘99 गालियां सुनो, 100वीं पर दो जवाब’, विधायक लोधी का वीडियो वायरल; क्यों कृष्ण-शिशुपाल का उल्लेख किया?

सीसीटीवी बना पुलिस की तीसरी आंख
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी कैमरों के माध्यम से धाम परिसर और आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय करने की रणनीति अपनाई गई है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश- अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ का फायदा उठाकर अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है। कुबेरेश्वर धाम में पुलिस की सख्ती से साफ है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा के बीच अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झज्जर में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय को ताला लगा गेट पर शुरु किया धरना

पानीपत में सावन के तीसरे मंगलगौरी व्रत पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंगला आरती के साथ की पूजा-अर्चना

18 Aug 2026

जीरा में पुलिस मुलाजिम पर दो बदमाशों संग ट्रक चालक से 2500 रुपये छीनने का आरोप

अचानक आई मौत: सड़क के आर-पार रस्सी से लकड़ी खींचते समय बाइक सवार का फंसा गया गला, मौके पर ही तोड़ा दम

18 Aug 2026

तेज बारिश से पंचकूला में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों और वाहन चालकों को आई परेशानी

18 Aug 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भारी बरसात

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा महाकाल ने चांदी के मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

18 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान

18 Aug 2026

नागपंचमी पर निकली नौका यात्रा, कजरी गायन से सजा आयोजन, VIDEO

18 Aug 2026

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण, VIDEO

18 Aug 2026

पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण न होने का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

यात्रियों से भरी डग्गामार वाहन पलटी, हादसे का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग, VIDEO

18 Aug 2026

ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो

17 Aug 2026

शुक्लागंज: दो कारों में टक्कर, पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लगा जाम

17 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगा का जलस्तर पांच सेमी. घटा, दुश्वारियां बरकरार

17 Aug 2026

शुक्लागंज: 12 मीटर चौड़ा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म, यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधाएं

17 Aug 2026

कानपुर: खेरेपति बाबा और नागेश्वर मंदिर में पूजन के लिए उमड़े भक्त

17 Aug 2026

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में छात्रों के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी का का आरोप, किया उग्र प्रदर्शन

17 Aug 2026

नागपंचमी और सोमवार के दुर्लभ संयोग पर शिवालयों में लगा भक्तों का रेला, VIDEO

17 Aug 2026

करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव;video

17 Aug 2026

मडराक में सब्जी की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन की मौत

17 Aug 2026

बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज

17 Aug 2026

Champawat: चंपावत में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

17 Aug 2026

चंपावत: नशा मुक्त अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

17 Aug 2026

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, बिखरा दूध का पैकेट; VIDEO

17 Aug 2026

बैनामा की दरों में विसंगति पर 11वें दिन भी धरना, डीएम से वार्ता बेनतीजा; VIDEO

17 Aug 2026

अंडर-14 और 17 दोनों वर्गों में बारा इंटर काॅलेज ने बाजी मारी; VIDEO

17 Aug 2026

शिवद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का डीजे वाहन पलटा, सात घायल; VIDEO

17 Aug 2026

थार और क्रेटा में लखनऊ से ला रहे थे 1.204 किलो हेरोइन, VIDEO

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed