फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Tolerate 99 Abuses Reply to 100th Why BJP MLA Pritam Lodhi Referenced Krishna-Shishupal in Viral Video

MP: ‘99 गालियां सुनो, 100वीं पर दो जवाब’, विधायक लोधी का वीडियो वायरल; क्यों कृष्ण-शिशुपाल का उल्लेख किया?

Tue, 18 Aug 2026 01:24 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 01:24 PM IST
सार

शिवपुरी के करैरा में रानी अवंती बाई लोधी जयंती कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे गाली-गलौज का जवाब देने के लिए कृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण देते हुए 99 गालियां सहने और 100वीं पर जवाब देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News Tolerate 99 Abuses Reply to 100th Why BJP MLA Pritam Lodhi Referenced Krishna-Shishupal in Viral Video
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवपुरी जिले के करैरा में रविवार को रानी अवंती बाई लोधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर गाली-गलौज का जवाब देने को लेकर कृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि 99 गालियां सुनने के बाद चेतावनी दी जाए और 100वीं गाली पर जवाब दिया जाए।
विज्ञापन




विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोग कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कभी लोधी समाज के लोगों को गालियां देते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ब्रह्मांड हैं और वे बहुत कुछ सहन कर लेते हैं, लेकिन लोधी ब्रह्मांड नहीं हैं। लोधी को उन्होंने एक छोटे सरोवर की संज्ञा देते हुए कहा कि वह भी कितनी गालियां सहन करेगा।
विज्ञापन


कृष्ण-शिशुपाल का दिया उदाहरण
प्रीतम लोधी ने कहा कि वे सच्चाई के लिए लड़ते हैं और समाज के लोगों को भगवान कृष्ण से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कृष्ण और शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गालियां सुनी थीं और इसके बाद उसकी व्यवस्था कर दी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गालियां सुनते रहें और उनकी गिनती करते रहें। जैसे ही 99वीं गाली पूरी हो, सामने वाले को चेतावनी दे दी जाए कि 99 हो गई हैं, अब 100वीं गाली नहीं होनी चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि गिनती 100 पर पहुंचने के बाद जवाब देना जरूरी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग बातों से नहीं मानते, उनके लिए अलग तरीके से जवाब देना पड़ता है। इसी दौरान उन्होंने ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग ‘लातों के भूत’ होते हैं और बातों से नहीं मानते। ऐसे लोगों को उनकी भाषा में जवाब देने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?

प्रीतम लोधी बोले-अन्याय और अत्याचार नहीं होने देंगे
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने समाज में सुधार के लिए सेवा को सबसे बेहतर माध्यम बताया और लोगों से लगातार सेवा कार्य करते रहने की अपील की। रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम में दिए गए इस संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद विधायक के बयान की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed