फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp Drunk Father Beats 6-Year-Old Daughter in Field, Girl Dies During Treatment

शराब के नशे में हैवान बना पिता: छह साल की मासूम बेटी को खेत में ले जाकर पीटा, इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

Mon, 17 Aug 2026 02:22 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 02:22 PM IST
सार

शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में छह साल की बच्ची शिवानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में उसके पिता रामवरन आदिवासी ने उसके साथ खेत में मारपीट की थी। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
mp Drunk Father Beats 6-Year-Old Daughter in Field, Girl Dies During Treatment
सांकेतिक फोटो - फोटो : छह साल की बच्ची की मौत का मामला

विस्तार

शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र के छर्च थाना अंतर्गत श्यामपुरा गांव में छह साल की बच्ची की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


खेत में ले जाकर बच्ची से मारपीट की
पुलिस के मुताबिक, बीती रात आरोपी पिता रामवरन आदिवासी शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से विवाद कर रहा था। इसी दौरान वह अपनी छह वर्षीय बेटी शिवानी को अपने साथ खेत की ओर ले गया। आरोप है कि खेत में उसने बच्ची के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले छर्च के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्योपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Ujjain: महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की
मामले की सूचना मिलते ही छर्च थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे जांच के दायरे में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मासूम की मौत की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed