फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP Woman Body Exhumed Days After Burial Over Suspicious Acid Death in khargone

MP: दो दिन पहले एसिड से मौत, जल्दबाजी में दफनाया...;अब एसडीएम के आदेश पर कब्र से बाहर आई नीलोफर की लाश

Mon, 17 Aug 2026 01:39 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 01:39 PM IST
सार

MP News: खरगोन में एसिड पीने के बाद 29 वर्षीय निलोफर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद शव को दफना दिया गया, लेकिन अगले दिन मायके पक्ष के द्वारा मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की गई थी। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MP Woman Body Exhumed Days After Burial Over Suspicious Acid Death in khargone
मृतका निलोफर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खरगोन शहर के मोतीपुरा क्षेत्र स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाई गई 29 वर्षीय महिला के शव को पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के बाद कब्र से बाहर निकलवाया। महिला की मौत 15 अगस्त को एसिड पीने के बाद उपचार के दौरान हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहन टॉकीज क्षेत्र निवासी निलोफर पति नईम ने 15 अगस्त की सुबह एसिड पी लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बातचीत करने की स्थिति में नहीं थी। गंभीर हालत में उसे इंदौर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद दोनों पक्षों की सहमति से उसी दिन शव को दफना दिया गया। हालांकि, अगले दिन मायके पक्ष ने निलोफर की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और एसडीएम के आदेश पर कब्र से शव निकलवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर गंभीर आरोप, मारपीट का भी दावा
मृतका के भाई फरहान शेख ने उसके पति नईम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फरहान के मुताबिक, निलोफर और नईम दोनों की यह दूसरी शादी थी और करीब नौ साल पहले दोनों का निकाह हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद पति के पूर्व वैवाहिक संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद होते थे और निलोफर के साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजनों ने महिला के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मौत की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि निलोफर पढ़ी-लिखी थी और निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थी। ऐसे में परिजनों को उसके द्वारा खुदकुशी करने की बात पर संदेह है।

ये भी पढ़ें-  Ujjain: महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी


परिजनों ने दस्तावेजों पर जल्द हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप
मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और जल्द ही शव को दफना दिया गया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिरसाठ ने बताया कि महिला ने 15 अगस्त को एसिड का सेवन किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई थी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बाद में मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की, जिसके बाद एसडीएम के आदेश से तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed